आगे चल रहे ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, चालक की मौत

शाजापुर, नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार देर रात एक भीषण सडक़ हादसा हुआ. उकावता पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास ब्रेकर पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार पीछे वाले ट्रक के चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिस ट्रक को टक्कर मारी गई थी उसका चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. यह हादसा सोमवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ. घटना की सूचना मिलते ही उकावता पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला. लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी. घायल हेल्पर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है. उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि मृतक चालक की पहचान कानपुर निवासी गुलाबचंद पिता गुरुप्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है. घायल हेल्पर का नाम विनोद है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है. पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

Next Post

शाम को रिमझिम फुहारों से भीगा शहर

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर। मानसून की दस्तक के पहले ही चुभती गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों को मौसम के बदले मिजाज ने राहत दी है। शहर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का दौर चलता रहा। कभी कडक़ धूप तो कभी छांव का दौरा […]

You May Like