शिलापट्टी व बैनर से जिपं अध्यक्ष का नाम और फोटो गायब, भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर तीन को नोटिस

विदिशा। जनपद पंचायत नटेरन अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ेर में 8 दिसंबर को आयोजित सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शासकीय प्रोटोकॉल के घोर उल्लंघन का मामला सामने आया है. कार्यक्रम के दौरान लगाए गए शिलापट्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम अंकित नहीं किया गया और न ही बैनर पर उनका फोटो लगाया गया, जिसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है.

जिला पंचायत अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होने के कारण जिले में आयोजित प्रत्येक शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है.

उल्लंघन के लिए उपयंत्री शर्मा, सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से शासकीय गरिमा प्रभावित होती है. भविष्य में सभी पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कटी पतंग को पकड़ने के दौरान करंट लगने से बालक झुलसा

Tue Dec 23 , 2025
पांढुरना। नगर के सुभाष वार्ड निवासी कौशल नारनवरे के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने महाराष्ट्र के पुसाल से आया 10 वर्षीय बालक घर की छत पर कटी पतंग पकड़ने के दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया ,जिसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया […]

You May Like