
पांढुरना। नगर के सुभाष वार्ड निवासी कौशल नारनवरे के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने महाराष्ट्र के पुसाल से आया 10 वर्षीय बालक घर की छत पर कटी पतंग पकड़ने के दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया ,जिसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया जहा इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे नागपुर रिफर किया गया ,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं ।
मिली जानकारी अनुसार नगर के सुभाष वार्ड में रहने वाले कौशल नारनवरे के घर में सोमवार को वैवाहिक कार्यक्रम हुआ वहीं आज मंगलवार की सुबह इनके घर पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान कुछ बालकों के साथ छत पर पतंग पकड़े गए महाराष्ट्र के पुसाल निवासी जयेश पिता विजयंत बागडे 10 वर्ष छत पर से होकर गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजन तुरंत ही नगर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, इस बालक को 85 प्रतिशत झुलसा देख चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार म बाद नागपुर रिफर किया गया ,जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
