पाकिस्तान में हुई झड़पों में 10 सुरक्षा कर्मियों, 37 बलूच लड़ाकों की मौत

इस्लामाबाद, 31 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकू के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 सुरक्षा अधिकारी मारे गए और 37 बलूच लड़ाकों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीएलए) ने शनिवार सुबह-सुबह क्वेटा, नोशकी और ग्वादर जिलों सहित 12 से ज़्यादा जगहों पर एक साथ हमले किये। सूत्रों ने बताया कि ये हमले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये थे।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना, फ्रंटियर कोर और बलूचिस्तान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भारी गोलीबारी की। इसमें 37 लड़ाके मारे गये। अधिकारियों के अनुसार, इन झड़पों में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पूरे इलाके में कुल 88 लड़ाके मारे गये हैं।

सेना ने कहा कि बचे हुए लड़ाकों को खत्म करने के लिये प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान जारी हैं।

Next Post

रहवासी क्षेत्र में पहुंचा चीतल 

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर। अंधमूक बायपास के जंगल की ओर से विचरण करते-करते एक चीतल महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत धनवंतरी नगर के रहवासी इलाके में आ गया। चीतल को देख स्थानीय लोग पहले तो अचंभे में पड़ गए कि ये चीतल यहां कैसे फिर लोगों को पता चला कि जंगल से खेत-खेत होते […]

You May Like