मैक्सिको सिटी, 02 नवंबर (वार्ता) मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर में एक स्टोर में हुये विस्फोट में चार बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। यूनिवर्सल समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी दी ।
रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट वाल्डो रिटेल श्रृंखला के एक आउटलेट में हुआ था जिसके बाद इमारत में आग लग गयी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल और अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने एवं पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।घायलों की हालत गंभीर है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट स्टोर के पास खड़ी एक कार में हुआ और अभी तक इसके वास्तविक कारणाें का पता नहीं लगा है।
