दतिया, 11 जनवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने दतिया जिला निर्वाचन कार्यालय के एक लिपिक आलोक खरे उर्फ ब्रजेंद्र भूषण खरे को आज 25 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ईओडब्ल्यू की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी लिपिक, आवेदक राकेश शिवहरे से यह राशि ले रहा था, जो दतिया जिले के जिगना के सरकारी माध्यमिक विद्यालय का अध्यापक है और बीएलओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। अध्यापक पूर्व में निलंबित होने के बाद बहाल किया गया था और इसी संबंध में दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करवाने के एवज में लिपिक उससे रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू की ग्वालियर इकाई ने यह कार्रवाई की।
Next Post
फ्रिज में मिला एक महिला का शव
Sat Jan 11 , 2025
देवास, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी के एक घर से आज पुलिस ने एक महिला का शव फ्रिज से बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र की वृंदावन धाम कॉलोनी में स्थित एक घर से बदबू आने की सूचना […]

