देवास, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी के एक घर से आज पुलिस ने एक महिला का शव फ्रिज से बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र की वृंदावन धाम कॉलोनी में स्थित एक घर से बदबू आने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर की जांच पड़ताल के बाद एक कमरे में रखे फ्रिज से महिला का शव बरामद किया। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। घटना की जांच की जा रही है।
Next Post
कोर्ट ने कहा “पत्नी के साथ पति का अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं
Sat Jan 11 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर की विशेष कोर्ट ने पति द्वारा पत्नी के साथ धारा 377 यानी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले मे एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पति का पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं है। कोर्ट ने अपने आदेश मे मध्य प्रदेश विधानसभा […]

You May Like
-
9 months ago
व्यापरी के घर पर चोरों ने बोला धावा, केस दर्ज
-
4 months ago
विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध हुई शिकायत
