ईरान ने इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर किये नये हमले

तेहरान, 09 मार्च (वार्ता) ईरान के सशस्त्र बलों ने सोमवार को पश्चिमी एशिया में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर नये हमले किए। इन हमलों में ड्रोन के साथ-साथ हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ पूरी तरह सफल रहा। इसके तहत क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों और इजरायल कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया गया। बताया गया है कि इस ऑपरेशन में रणनीतिक ड्रोनों के अलावा खुर्रमशहर, फतह और खैबर मिसाइलों का उपयोग किया गया।

सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि ये हमले नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के चुनाव के साथ ही किए गए।

इस बीच, बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर ने बताया कि ईरानी हमले के बाद मामीर गांव में बहरीन पेट्रोलियम कंपनी (बापको) के एक केंद्र में आग लग गई। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि इस आग से कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ और दमकल टीमों ने स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया।

 

 

Next Post

क्रिकेट में डीआरएस का नया नाम धोनी, रोहित और सूर्यकुमार

Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) क्रिकेट में डीआरएस को डिसीजन रिव्यू सिस्टम के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत की अहमदाबाद में टी-20 विश्वकप जीत के बाद इसे अब नया नाम मिल गया है। डीआरएस को अब धोनी, रोहित और सूर्यकुमार के नाम से जाना जायेगा। एम एस धोनी […]

You May Like