
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में 4 महीने की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बेरखेड़ी में शुक्रवार 19 सितंबर को 4 महीने की बच्ची की हत्या हुई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बच्चे की हत्या उसकी दादी मीना बाई असवारे ने की थी पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार विगत 27 मई को जन्मी इस बच्ची को लेकर दादी मीराबाई खुश नहीं थी क्योंकि उसे पोते की चाहत थी घटना वाले दिन बच्ची कृतिका आंगन में झूले पर सो रही थी और उसकी मां मीराबाई घर के पीछे बर्तन धो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर मीराबाई ने बच्ची के मुंह में कपड़े का गमछा ठूस दिया जिससे उसकी सांसे थम गई। बच्ची की मरने के बाद मीराबाई ने बच्ची के शव को पोटली में बांधकर सूखे कुएं में फेंक दिया और दादी बचने के लिए अपने बाड़े की सफाई करने लगी। शुक्रवार को बच्ची के गायब होने के बाद पूरे गांव के लोग उसकी तलाश में जुट गये। खोजबीन के दौरान ग्राम कोटवार बच्ची के दादा निर्भय सिंह ने कुएं में पोटली देखी उसी समय मीराबाई ने रोक दिया है कि उसमें माहवारी के गंदे कपड़े रखें है। बाद में पुलिस ने जब पोटली खोली तो उसमें बच्ची का शव मिला।
इनका कहना है।
इस सम्बंध में बच्ची के पिता शुभम असवारी ने बताया कि मैं काम पर गया था तभी घर से सूचना मिली की बच्ची गायब हो गई है उसके बाद हमने बहुत ढूंढा पर नहीं मिली। जिस पोटली में लाश मिली वह तो तीन दिन से कुएं में पड़ी हुई थी।
शुभम असवारे ने बताया कि मां ने कबूल किया है कि उन्होंने ने ही बच्ची को मारा है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने डर में कबूल किया या बात कुछ और है। पुलिस उन्हें थाने ले गई। मैं बस यही चाहता हूं मेरे साथ में न्याय हो।
इनका कहना है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की सलाह पर दो डॉक्टरों की टीम ने जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की बच्ची के मुंह में 24 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर चौड़ा गमछे का टुकड़ा मिला जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों की दादी पोती नहीं चाहती थी दादी मो पोते की चाह थी। इसलिए कृतिका उसे पसंद नहीं थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो मीराबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मीराबाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) मानव बध के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
