दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बलात्कार आरोपी गिरफ्तार, विदेशों में भटकता रहा

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रूपए के ईनामी बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी घटना के बाद मोरक्को,नीदरलैण्ड सूरीनाम की यात्रा करता रहा. भारत आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जैसलमेर राजस्थान से उसे हिरासत में लिया गया.

कोलार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 2024 में 26 फरवरी को महिला पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी माधव प्रकाश ने उनके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये. आऱोपी पीड़िता की बेटी पर भी गंदी नजर रखता था. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

आरोपी की तलाश में एक टीम बनाई गई. वह पुलिस में शिकायत के बाद से भोपाल से फरार हो गया था. आऱोपी मोरक्को,नीदरलैड,सूरीनाम की यात्रा कर रहा था. भारत वापस आने पर आरोपी ने राजस्थान से अपने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया. पासपोर्ट कार्यालय और राजस्थान पुलिस से सूचना मिलने पर कोलार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

सुशासन दिवस पर शासकीय कार्यालयों में ली गई सुशासन की शपथ

Wed Dec 24 , 2025
सतना। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुधवार 24 दिसंबर को सतना जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। जिला मुख्यालय सतना के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर विकास सिंह ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुशासन के उच्च्तम मापदंडों को स्थापित […]

You May Like

Play sound