तालाब में डूबी महिला का शव बरामद

भैरूंदा।अज्ञात कारणों के चलते तालाब क्षेत्र की लाड़कुई चौकी अंतर्गत ग्राम झाली में बने तलाब में बीती शाम एक महिला के डूबने की घटना सामने आई थी. इसके बाद महिला के परिजनों द्वारा लाड़कुई चौकी में आकर इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा ग्रामीणों की मदद से तालाब में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन देर शाम होने की वजह से महिला की तलाश नहीं की जा सकी. कुछ लोगों द्वारा महिला के गुम होने की बात कही जा रही थी. बताया जाता है कि तालाब के किनारे पड़ी महिला की चप्पलों के आधार पर स्थानीय गोताखोर की मदद से देरशाम तक तलाश की गई. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. सोमवार को सुबह महिला का शव तालाब में तैरता नजर आया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. ग्रामीणों का कहना है कि महिला की शादी हो चुकी थी. लेकिन लगभग तीन माह से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है. तो वहीं लाड़कुई चौकी प्रभारी द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

कोसमी के समीप सड़क हादसे में एक की मौत 

Mon Sep 22 , 2025
सीहोर. जिले के समीपस्थ इछावर- नादान मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि इछावर- […]

You May Like