बुधनी। नगर में तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार रात मैजिक ऑटो के चालक ने सड़क पर जा रही तीन लड़कियों को टक्कर मारी. इसके बाद ऑटो सड़क किनारे खड़ी कार से टकराते हुए बढ़ गया. एक लड़की उछल कर सामने खड़ी कार के पिछले हिस्से में जा टकराई इसके बाद मैजिक ऑटो दो लड़कियों को चपेट में लेकर उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में दोनों लड़कियां आटो के लगभग 100 फीट तक पिकअप के नीचे घसीटती चली गर्ईं.
लोगों ने किसी तरह आटो को ऊपर उठाकर घायलों को बाहर निकाला और आटो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई. इस घटना में नंदिनी राजपूत पिता संतोष, समीक्षा चौहान पिता हीरालाल, नीलम यादव पिता विजय घायल हुईं. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से समीक्षा चौहान की स्थिति गंभीर होने पर नर्मदापुरम रिफर किया गया है. परिजन घायल लड़की को स्ट्रेचर पर लेकर एंबुलेंस का इन्तजार करते रहे जिसको लेकर परिजनों और मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई है. रुप सिंह राजपूत ने बताया कि बुधनी सिविल अस्पताल की बिल्डिंग तो बड़ी बना दी है किंतु यहां समुचित ईलाज नही मिलने पर रिफर किया जाता है. घायल नंदिनी राजपूत के पिता ने कहा कि अस्पताल में एक घण्टे से घायल लड़कियों को लेकर आए थे जिनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल होने पर नर्मदापुरम ले जाना था. एंबुलेंस के इन्तजार में काफी देर तक गेट पर खड़े रहे एम्बुलेंस नहीं आने पर निजी वाहन से नर्मदापुरम भेजा गया.
