नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा असर गरीब, निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों की जेब पर पड़ेगा। श्री यादव ने इसके लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगस्त 2026 में थोक महंगाई दर 9.92 प्रतिशत थी, जो सितंबर में 1.47 प्रतिशत बढ़ गई। ईंधन, बिजली और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ेगा और खाद्य पदार्थों, कपड़ों, जूतों, साबुन तथा घरेलू उपकरणों की कीमतें बढ़ने से त्योहारों के दौरान खरीदारी महंगी होगी। ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर 25.85 प्रतिशत पहुंचने से परिवहन और माल ढुलाई की लागत भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों की बचत प्रभावित होगी और बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर खर्च करना मुश्किल होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
Next Post
नवरात्रि में कहीं मां के दरबार की जगमगाहट, तो कहीं सड़कों पर अंधेरा!
Wed Oct 14 , 2026
भोपाल: नवरात्रि में कहीं मां के दरबार की जगमगाहट, तो कहीं सड़कों पर अंधेरा! राजधानी भोपाल में त्योहार की रौनक के बीच स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।हम निकले भोपाल के उन इलाकों की ग्राउंड रियलिटी जानने, जहां एक तरफ माता के पंडाल रोशनी से जगमगा रहे […]

You May Like
-
2 years ago
युवक ने लगाई फांसी
-
9 months ago
अभिषेक की विस्फोटक पारी से भारत ने बनाये 238/7
