नवरात्रि में कहीं मां के दरबार की जगमगाहट, तो कहीं सड़कों पर अंधेरा!

भोपाल: नवरात्रि में कहीं मां के दरबार की जगमगाहट, तो कहीं सड़कों पर अंधेरा! राजधानी भोपाल में त्योहार की रौनक के बीच स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।हम निकले भोपाल के उन इलाकों की ग्राउंड रियलिटी जानने, जहां एक तरफ माता के पंडाल रोशनी से जगमगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हीं रास्तों पर अंधेरा पसरा है।
कहीं स्ट्रीट लाइट लगी है, लेकिन जल नहीं रही… तो कहीं खंभे हैं, लेकिन रोशनी का इंतजाम ही नहीं।नवरात्रि में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़कों पर अंधेरा सुरक्षा और हादसों की आशंका को लेकर चिंता बढ़ाता है।सवाल ये है कि जब शहर में त्योहार की रोशनी के लिए खास इंतजाम हैं, तो आम रास्ते अंधेरे में क्यों हैं? क्या जिम्मेदारों की नजर इन इलाकों तक पहुंचेगी, या लोगों को अंधेरे में ही गुजरना पड़ेगा?

Next Post

उलटफेर भरे दिन टॉप सीडेड खिलाड़ी चुक्का, सिवाच, सतीश और गहलोत बाहर

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) बुधवार का दिन टॉप सीडेड खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा रहा। नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में चल रही 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप के सिंगल्स के तीसरे राउंड में कई टॉप सीडेड खिलाड़ी कम रैंकिंग वाले विरोधियों से हार गए। दूसरे नंबर के […]

You May Like

Play sound