नोएडा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर कारोबारी से 24 लाख की ठगी

नोएडा।क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से करीब 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 निवासी कारोबारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो में निवेश किया था। शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो निकासी रोक दी गई।

इसके बाद ठगों ने टैक्स और वेरिफिकेशन फीस के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी। पैसे देने के बावजूद कारोबारी का अकाउंट लॉक कर दिया गया और ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्रिप्टो वॉलेट और ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम का पता लगाने में जुटी है।

.....

Next Post

खुद को मृत दिखाने की खूनी साजिश, दृष्टिहीन युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव; तीन गिरफ्तार

Wed Nov 25 , 2026
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुकदमों से बचने के लिए हत्या की एक साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि विनोद ने आंखों की रोशनी लौटाने का झांसा देकर दृष्टिहीन राजपाल का भरोसा जीता और अपने रिश्तेदार व दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। […]

You May Like