वर्ष के पहले दिन शासकीय चिकित्सालय में गूंजी चार किलकारियां

पांढुरना: नगर के शासकीय चिकित्सालय में वर्ष के पहले दिन गुरूवार को चार किलकारिया गूंजी,यहां जन्मे चार नवजात शिशुओं में तीन बालक एवं एक बालिका का समावेश हैं ।नगर के शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी 2026 के पहले दिन कुल चार बच्चों ने जन्म लिया, जिसमें तीन बालक एव एक बालिका का समावेश है.

जिसमें ग्राम बेलगाव निवासी श्रीमती नीलिमा पति रामचरण मेश्राम, गुजरखडी की श्रीमती प्रेमलता पति मुकेश कोकोडे एव महाराष्ट्र के वरुड़ के ग्राम वाहदा निवासी श्रीमती योगिता पति ज्ञानेश्वर आहके के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ती हुई हैं । जबकि ग्राम राजडोंगरी निवासी श्रीमती भारती पति गुरूप्रसाद कवडेती के घर लक्ष्मी कन्या के रूप में पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई हैं । इस वर्ष के पहले दिन इनके घर में आई इस खुशी पर सभी ने इन्हें बधाइयां दी हैं ।
चिकित्साको के अनुसार इन शिशुओं के साथ ही इसकी माताए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं ।

Next Post

31 हजार किसानों से हुई 21 लाख क्विंटल धान खरीदी

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: जिले में एक दिसम्‍बर से प्रारंभ हुए समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन के कार्य के तहत अभी तक 31 हजार 087 किसानों से 21 लाख 47 हजार 795 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है और 49 हजार 261 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये गये हैं। खरीदी गई […]

You May Like