बांदकपुर में कांवड़ यात्रियों के लिए प्रसाद वितरण, सामाजिक एकता और सेवा का दिया संदेश

दमोह। पावन श्रावण मास के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित कर उनकी मंगलमय व सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।कार्यक्रम में सेन समाज बांदकपुर के अध्यक्ष गुलाब सेन, भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल बांदकपुर के महामंत्री शशिकांत सेन व राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के युवा जिला अध्यक्ष दमोह रजनीकांत सेन, रोहित सेन (राहुल हेयर जेंट्स पार्लर संचालक) व नंदकिशोर रजक (बालाजी इंटीरियर संचालक) सहित विभिन्न समाजों के सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि धर्मस्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सेवा करना केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है। बांदकपुर की पावन धरती पर विभिन्न समाजों के लोगों का एक साथ आकर सेवा कार्य में सहभागी होना सामाजिक एकता एवं भाईचारे का सुंदर उदाहरण है।कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्री जागेश्वरनाथ जी से क्षेत्र एवं समस्त समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Next Post

हल्दीघाटी का सच : युद्ध में महाराणा प्रताप की विजय हुई थी

Mon Aug 24 , 2026
धार। हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार रात त्रिमूर्ति नगर स्थित जेएमडी पैलेस में ‘हल्दीघाटी का सत्य-450 वर्ष’ विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता हुकुमचंद जी सांवला ने हल्दीघाटी युद्ध के इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए […]

You May Like