पिता की हत्या में बेटा निकला हत्यारा, 24 घंटे में खुला अंधा कत्ल

मंदसौर। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम कछालिया में हुए बालाराम धनगर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटे में उसके पुत्र राजु उर्फ राजाराम धनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एएसपी हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार के निर्देशन व थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में यह सफलता मिली। जानकारी अनुसार, 2-3 जुलाई की रात खेत में बने टीन शेड में सो रहे बालाराम धनगर (65) की फावड़े व कृषि उपकरणों से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के समय मृतक के साथ उसका पुत्र राजु ही था, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। तलाश कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां उसने स्वीकारा कि जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उसने पिता की हत्या कर दी। इस कार्रवाई में निरीक्षक हरीश मालवीय सहित थाना गरोठ की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

पुलिस वाहन कर रहा था कार का पीछा, ड्राइवर ने कार लॉक कर कुए में धकेला

Fri Jul 4 , 2025
पिपलियामण्डी। बिना मुण्डेर के कुए में गिरी कार से पुलिस ने डोडाचूरा बरामद किया। बताया गया रात्रि में पुलिस उक्त कार का पीछा कर रही थी। हालांकि मौके पर कोई पकड़ा नही गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नाहरगढ़ थानान्तर्गत गांव नावनखेड़ी में […]

You May Like