पुलिस वाहन कर रहा था कार का पीछा, ड्राइवर ने कार लॉक कर कुए में धकेला

पिपलियामण्डी। बिना मुण्डेर के कुए में गिरी कार से पुलिस ने डोडाचूरा बरामद किया। बताया गया रात्रि में पुलिस उक्त कार का पीछा कर रही थी। हालांकि मौके पर कोई पकड़ा नही गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नाहरगढ़ थानान्तर्गत गांव नावनखेड़ी में जागीरदार के बिना मुण्डेर के कुए में कार गिरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पहंुची। कार में कौन सवार था इसका पता नही चल पाया। कुए में कार के साथ कट्टे देखे गए। सूचना पर पुलिस मौके पहंुची, ग्रामीणों की मदद से कट्टे व कार को बाहर निकाला गया। नाहरगढ़ टीआई प्रभात गौड़ ने बताया कुए से क्रेटा कार को निकाला गया है, जिसमें डोडाचूरा के करीब 12 कट्टे भरे थे। फिलहाल प्रकरण दर्ज नही किया है। पुलिस जांच कर रही है। इधर जानकार सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार रात्रि 11 बजे की है, पुलिस उक्त वाहन का पीछा कर रही थी। लेकिन कुए के पास आकर कार ड्राइवर ने कार को लॉक कर कुए में धकेल दिया। रात्रि में कार का पीछा कर रहे पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मियों को कार के कुए के गिरने का पता लगा तो पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। सुबह खेत पर स्थित कुआ मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके नही पहंुची, बाद में चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पहंुची, कुए में चप्पल पानी में तैर रही थी। इससे एसा प्रतीत हो रहा था कि कुए में किसी की लाश हो सकती है। कुआ करीब 50 फिट गहरा है, जिसमें 30 फिट पानी भरा हुआ था। प्रातः करीब 11 बजे नाहरगढ़ पुलिस मौके पहंुची, कुए का पानी मोटर लगाकर खाली कराया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद कुए से कार को बाहर निकाला गया। जिसमें करीब 16 कट्टे डोडाचूरा मिला। जिसमें 4 अलग-अलग प्रान्त की नम्बर प्लेटें भी बरामद हुई है।

Next Post

भारत-नेपाल सीमा से एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Fri Jul 4 , 2025
मोतिहारी, 04 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती शहर रक्सौल से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार […]

You May Like