ईरानी खेल मंत्री का बड़ा बयान: विश्व कप में भाग नहीं लेगा ईरान

तेहरान 11 मार्च (वार्ता) ईरान के खेल मंत्री अहमद दुनियामाली ने एक बड़ा और विवादास्पद बयान देते हुए घोषणा की है कि ईरान आगामी फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा।

उन्होंने कहा, “ यह देखते हुए कि इस भ्रष्ट शासन (अमेरिका) ने हमारे नेता की हत्या की है, हम किसी भी परिस्थिति में विश्व कप में भाग नहीं ले सकते।”

गौरतलब है कि फुटबॉल विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। ईरान के नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के कार्यभार संभालने के बाद यह खेल जगत में ईरान का पहला बड़ा कूटनीतिक विरोध है।

 

Next Post

टाटा मेमोरियल सेंटर ओडिशा और महाराष्ट्र में नये केंद्र खोलेगा : जितेंद्र सिंह

Wed Mar 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ओडिशा और महाराष्ट्र में जल्द नये केंद्र खोलेगा। डॉ सिंह ने एक लिखित उत्तर में बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण में […]

You May Like