भारत-नेपाल सीमा से एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मोतिहारी, 04 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती शहर रक्सौल से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज नहीं मिला। वह अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैयद इकबाल के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के चमोला जिला के निवासी सैयद सफीकुर रहमान का पुत्र है। एसएसबी नेउसे हिरासत में लेकर खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में इकबाल ने बताया कि, वह आठ दिन पहले ढाका से फ्लाइट द्वारा काठमांडू पहुंचा था। वहां से भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश करना चाहता था।

गौरतलब है कि इस वर्ष लगातार रक्सौल के रास्ते भारत में विदेशी घुसपैठ का प्रयास चलता रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही चार नेपाली नागरिक घुसपैठ करते पकड़े गए थे। 18 मई को एक कोरियन नागरिक गिरफ्तार किया गया था। उससे पूर्व 16 मई को रक्सौल से भारतीय मूल के कैनेडियन नागरिक हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 22 अप्रैल को एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले पांच चाइनीज नागरिक गिरफ्तार किए गए थे।

 

Next Post

सीतापुर में स्कूल बस पलटने से एक मरा, दस घायल

Fri Jul 4 , 2025
सीतापुर 4 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूली बस के पलटने से उसमे सवार दस बच्चे घायल हो गये जबकि एक राहगीर की मृत्यु हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्कूल महमूदाबाद की बस गोलाइचा […]

You May Like