भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 106 सदस्य और 41 स्थाई सदस्य होंगे

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेश संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा जारी घोषणा में प्रदेश कार्यसमिति के लिए सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी की ओर से जल्द ही कार्यसमिति के सदस्यों की विस्तृत सूची भी जारी की जाएगी।
नई कार्यसमिति में शामिल पदाधिकारी और सदस्य प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Next Post

सिंगवासा चक में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Tue Jun 23 , 2026
गुना: जिले से सटे सिंगवासा चक में लंबे समय से बिजली न होने के चलते ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महिलाओं का गुस्सा […]

You May Like