अस्पताल से भागकर घर पहुंचे मरीज ने कर ली खुदकुशी, पसरा मातम

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत प्रेमसागर बंगाली कालोनी वंशकार मोहल्ला में अस्पताल से भागकर घर पहुंचे मरीज ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली‌‌। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक का लीवर खराब हो गया था जिसके चलते वह परेशान था और तनाव में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को राजेन्द्र कुमार अर्खेल 47 वर्ष निवासी प्रेमसागर हनुमानताल ने सूचना दी कि 29 सितंबर केा दीपराज वंशकार 37 वर्ष निवासी प्रेमसागर बंगाली कालोनी वंशकार मोहल्ला केा पेट दर्द एवं लीवर खराब होने से विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया था जो बुधवार रात लगभग 9 बजे भाग कर घर आ गया था, जो आज सुबह 7 बजे तक ठीक था, दीपक की पत्नी मैना बाई काम करने नगर निगम चली गयी थी, बेटी पायल वंशकर 19 वर्ष ने देखा उसके पापा दीपराज वंशकार ने प्लास्टिक की रस्सी बांस में बांधकर फांसी लगा लिये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Post

हैदराबाद से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला, कैश समेत जेवर चोरी

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत कंचन विहार में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 53 हजार कैश समेत जेवर पार कर दिए, चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार हैदराबाद गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को श्रीमति ममता दुबे 58 वर्ष निवासी कंचन विहार […]

You May Like