प्रभारी मंत्री सिलावट ने अपहृत बच्चे शिवाय के सकुशल मिलने पर जताया आभार

ग्वालियर: बीती सुबह सीपी कॉलोनी मुरार से अपहृत हुए बच्चे शिवाय के सकुशल मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस, प्रशासन, मीडिया एवं ग्वालियर के सेवाभावी नागरिकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं सभी के साझा प्रयासों से यह सफलता मिली है।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने इसके लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा, आईजी ग्वालियर अरविन्द सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा ग्वालियर सहित मुरैना, भिण्ड व अन्य समीपवर्ती जिले की पुलिस के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की है।

Next Post

वलसाड और दानापुर के बीच चलेगी कुंभ मेला विशेष ट्रेन

Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) रेलवे ने वलसाड और दानापुर के बीच कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमर) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला […]

You May Like