भदभदा चौराहे पर अवैध कुल्फी फैक्ट्री सील, 10 हजार का जुर्माना

भोपाल। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अवैध रुप से संचालित कुल्फी फैक्ट्री पर कार्रवाई की. यह फैक्ट्री शहर के भदभदा चौराहा क्षेत्र में संचालित की जा रही थी. निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कुल्फी फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर तालाबंदी की. निगम आयुक्त संस्कृति जैन द्वारा शहर में स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य के निर्धारित मानकों का पालन कराने व उनका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके पालन में जोन 21 के स्वास्थ्य अमले ने भदभदा क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भदभदा चौराहा स्थित मदरसा एवं मस्जिद के मध्य शेडनुमा भवन में अवैध रूप से कुल्फी की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई. जहां पर अत्यंत गंदगी भी पाई गई. निगम अमले ने पाया कि फैक्ट्री में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. जिस पर फैक्ट्री के संचालक शकील खान के विरूद्ध कार्रवाई कर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला साथ ही सामान जब्त करते हुए फेक्ट्री पर ताला भी लगाया.

Next Post

कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका

Mon Jun 1 , 2026
कुवैत, 01 जून (वार्ता) कुवैत की वायु सेना ने देश को लक्ष्य बनाकर दागी गयी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोक दिया है। यह घटनाक्रम सप्ताहांत में ईरानी सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने यह […]

You May Like