उमा मिस्त्री तलैया में सावन उत्सव, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और श्रीराम कथा से गूंज रहा परिसर

दमोह। सावन माह में शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूम है। इसी कड़ी में उमा मिस्त्री की तलैया पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक आयोजन 20 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में समस्त गुप्ता परिवार, वार्ड वासी और मित्रगण बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चौथे दिन रविवार को गुप्ता परिवार, वार्ड वासी और मित्र मंडली द्वारा सुबह 7 बजे से 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2ः30 बजे तक पंडित रामगोपाल पौराणिक के द्वारा अभिषेक, पूजन अर्चन किया जा रहा है।

प्रतिदिन शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक पंडित नीलमणि महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में क्षेत्र सहित पूरे शहर से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव देखने को मिल रहा है। आयोजक गोपाल प्रसाद गुप्ता (कल्लू मिस्त्री) ने बताया कि ईश्वर की असीम कृपा, श्री 108 रघुनंदन गिरी नागा महाराज व पूर्वजों के आशीर्वाद से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवलिंग निर्माण व अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त क्षेत्रवासी शिवलिंग निर्माण और श्रीराम कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Next Post

शराब पीकर ट्रक चलाते मिले सात चालकों पर कार्रवाई, वाहन जप्त

Sun Aug 23 , 2026
सिंगरौली । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर अलग-अलग टीमों ने करीब 57 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब के […]

You May Like