सेना का अपमान करने वाला मंत्री बर्खास्त हो, भाजपा मांगे माफी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना और सैनिकों को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसके लिए माफी मांगे।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर आज कहा कि यह देश की सेना और सैनिकों का अपमान है। यह सेना और जवानों के शौर्य का अपमान है और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पार्टी ने लिखा, “देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं- ये बात मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। श्री देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए भाजपा के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। भाजपा और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।”

 

 

Next Post

पाकिस्तान आधारित नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 85 किलो हेरोइन बरामद

Fri May 16 , 2025
तरनतारन 16 मई (वार्ता) पंजाब में तरनतारन पुलिस ने ब्रिटेन स्थित ड्रग हैंडलर लल्ली द्वारा संचालित एक सीमा पार, आईएसआई-नियंत्रित-पाकिस्तान आधारित नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके भारत स्थित ऑपरेटिव, अमरजोत सिंह उर्फ ​​जोता संधू, गांव भिट्टेवाड़, अमृतसर ग्रामीण निवासी को गिरफ्तार कर उसके पास से 85 किलोग्राम हेरोइन […]

You May Like