पाकिस्तान आधारित नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 85 किलो हेरोइन बरामद

तरनतारन 16 मई (वार्ता) पंजाब में तरनतारन पुलिस ने ब्रिटेन स्थित ड्रग हैंडलर लल्ली द्वारा संचालित एक सीमा पार, आईएसआई-नियंत्रित-पाकिस्तान आधारित नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके भारत स्थित ऑपरेटिव, अमरजोत सिंह उर्फ ​​जोता संधू, गांव भिट्टेवाड़, अमृतसर ग्रामीण निवासी को गिरफ्तार कर उसके पास से 85 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि अमरजोत सीमा पार के तस्करों से खेप प्राप्त कर रहा था और पूरे पंजाब में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। उसका निवास नेटवर्क के लिए एक प्रमुख ठिकाने के रूप में काम करता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आगे की जांच चल रही है ताकि उसके संपर्कों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सक्रिय रूप से सुरागों का पीछा कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।

 

 

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Fri May 16 , 2025
नई दिल्ली 16 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल […]

You May Like