पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 16 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.11 प्रतिशत फिसलकर 61.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट लेकर 64.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 69.9 प्रतिशत बढ़ा

Fri May 16 , 2025
नई दिल्ली, 16 मई (वार्ता) बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 69.9 प्रतिशत बढ़कर 145.2 करोड़ रुपये जबकि राजस्व 54.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 692.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास पूर्व लाभ) इस तिमाही में […]

You May Like