बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 69.9 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 16 मई (वार्ता) बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 69.9 प्रतिशत बढ़कर 145.2 करोड़ रुपये जबकि राजस्व 54.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 692.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास पूर्व लाभ) इस तिमाही में 92.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 174.1 करोड़ रुपये पर रहा और ईबीआईटीडीए मार्जिन 496 आधार अंक बढ़कर 25.1 प्रतिशत पर पहुंच गया। अपवादों को छोड़कर कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 78.3 प्रतिशत बढ़कर 166.7 करोड़ रुपये रहा।

बीएलएस का वीजा एवं कांसुलर सेवा क्षेत्र से राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 440.8 करोड़ रुपये जबकि ईबीआईटीडीए 150.9 करोड़ रुपये रहा, जो दोगुना से अधिक है। इस क्षेत्र में ईबीआईटीडीए मार्जिन 34.2 प्रतिशत तक पहुंचा। तिमाही में 9.83 लाख वीजा आवेदन प्रोसेस किए गए, जो पिछले वर्ष से 37.7 प्रतिशत अधिक है। प्रति आवेदन औसत राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 3,149 रुपये रहा। डिजिटल सेवा खंड से राजस्व में 226.1 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई और यह 252 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही हमारे लिए ऐतिहासिक रहा। रिकॉर्ड प्रदर्शन ने हमारे कारोबार मॉडल की मजबूती, रणनीतिक अधिग्रहण और डिजिटल विस्तार की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाया।”

 

 

Next Post

भारतीय कारोबारियों ने तुर्की और अजरबैजान के साथ किया व्यापारिक बहिष्कार

Fri May 16 , 2025
नई दिल्ली, 16 मई (वार्ता) खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए 125 से अधिक प्रमुख कारोबारी लीडरों ने तुर्की और अजरबैजान के साथ सभी तरह के व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय लिया। […]

You May Like