शक्कर मांग घटी, खाद्य तेलों में पूछपरख, दलहन, दाल मजबूत, चावल सामान्य

इंदौर, 18 मार्च (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में कांउटर सेल कमजोर होने से नरमी रही। खाद्य तेलों के भाव बने रहे। सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा बिका। तिलहन में सोयाबीन में प्लांटों की लिवाली सुस्ती से मंदी रही। दलहनों में मांग से तेजी दर्ज की गई। चावल में लिवाली बनी रही।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर सुस्ती में मंदा रहा। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा,‌ दिसावर के साथ बना रहा। खोपरा गोला में ग्राहकी रही। हल्दी में उठाव बताया गया।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में खरीदी से मजबूती दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा बिका। तिलहन में उठाव कमी से सोयाबीन सस्ता हुआ।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। दालों में लिवाली बताई गई। आज चावल में पूछपरख रही।

Next Post

कलेक्टर का आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई 

Tue Mar 18 , 2025
रतलाम। जिला दंडाधिकारी द्वारा स्कूलों के लिए जारी आदेश का शत प्रतिशत पालन शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर राजेश बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा की बैठक में दिए। कलेक्टर बाथम द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।