बागडे और भजनलाल ने शिवाजी को किए श्रद्धासुमन अर्पित

जयपुर, 19 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजभवन में बुधवार को शिवाजी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्री बागडे और श्री शर्मा ने इससे पहले घोड़े पर सवार शिवाजी की शोभायात्रा का राजभवन में अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि शिवाजी ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति को प्रदत्त उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

Next Post

ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।

Wed Feb 19 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन