बल्कर की चपेट में आने से 3 बाइक सवार घायल

सीधी। बरमबाबा पावर हाउस के सामने संकरे टिकरी मार्ग में आज अपरान्ह बल्कर वाहन की चपेट में आने से 3 बाइक सवार घायल हो गये। एक घायल को संघातिक चोटें आने से बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने सड़क पर घायलों को देखा । वे तत्काल अपनी यात्रा रोककर वापस लौटे और बिना समय गंवाए घायलों को अपनी कार में जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया , जहां उन्हें समय रहते उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जमोड़ी थानांतर्गत बरमबाबा में अपरान्ह करीब 4.30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बहरी अंचल के तरका निवासी नीरज साकेत, दीपू साकेत और राहुल साकेत घायल हो गए।

बताया गया कि हादसे के दौरान तीनों युवक अपनी बहन के घर टिकरी जा रहे थे। इसी दौरान संकरे मार्ग से बल्कर वाहन के सटकर निकलने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर से आ रहे बाइक चालक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि राहुल साकेत को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोशी की हालत में था। विवेक पाण्डेय की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका वही जिला महामंत्री सुनील रावत भी साथ में मौजूद रहे।

Next Post

पंचायत उप निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक ने उमराली एवं औझड के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Mon Sep 14 , 2026
आलीराजपुर।  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए आलीराजपुर जिले में श्री पी.के. वर्मा (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री वर्मा प्रथम चरण के भ्रमण के तहत आलीराजपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर पंचायत उप निर्वाचन की […]

You May Like