शादी का झांसा देकर रायपुर में दुष्कर्म, आरोपी मझगवां से दबोचा गया

सतना: जिले के मझगवां थाना अंतर्गत मिचकुरिन गांव के 19 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। शादी का सपना दिखाया और फिर उसे लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ भाग निकला। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।मझगवां थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां मझगवां थाने पहुंची।

फरियादिया ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी मझगवां बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन रात ढलने तक वापस नहीं आई। मां को शक था कि कोई उनकी लाडली को बहला-फुसलाकर ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मुखबिरों सहित साइबर की मदद से अगली सुबह ही छत्तीसगढ़ के रायपुर में लड़की को ढूंढ निकाला। लेकिन मामला उस समय गंभीर हुआ जब पीड़िता ने अपने बयान में घटना का सच उजागर किया।उसने बताया कि मिचकुरिन गांव का देशराज उर्फ देशू कोल उसे शादी का झांसा देकर रायपुर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Next Post

चीन के एजी600 उभयचर विमान ने प्रमाणपत्र किया प्राप्त

Mon Apr 21 , 2025
बीजिंग 21 अप्रैल (वार्ता) चीन के स्वनिर्मित एजी600 बड़े जलवायु बचाव और अग्निशमन विमान को सभी आवश्यक सुरक्षा, प्रदर्शन और तकनीकी मानकों को पूरा करने के बाद रविवार को बीजिंग में देश के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) की ओर से एक प्रकार प्रमाणपत्र दिया गया है जिससे विमान को व्यावसायिक […]

You May Like