बलात्कार और अपहरण के आरोपी ने जेल जाने के डर से किया सुसाइड का प्रयास

शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में स्थित वेदमऊ में एक 15 साल की नाबालिग का अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने जब नाबालिग को बरामद किया तो उसने अपना बलात्कार होने के बयान दिए थे। रन्नौद पुलिस जब आरोपी को शिवपुरी न्यायालय में पेश करने ला रही थी तभी आरोपी ने अपनी जेब में रखी पुड़िया निकालकर कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस ने कोर्ट की जगह उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया और यहां से आरोपी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जेल जाने के डर से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। रन्नौद के ग्राम वेदमऊ निवासी अतुल केवट उम्र 19 साल एक 15 साल की किशोरी का अपहरण करके ले गया था। पुलिस ने इस मामले में परिजन की शिकायत पर आरोपी अतुल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बीते रोज आरोपी व किशोरी को ग्राम मोरई से बरामद कर लिया था।

पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत बलात्कार की धाराओं को जोड़ लिया था। पुलिस आरोपी अतुल को लेकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे शिवपुरी कोर्ट पहुंची तो कोर्ट में पेश होने से पहले अतुल ने एक पुड़िया में रखा कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया और फिर उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस टीम आनन-फानन में अतुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची,यहां से डॉक्टरों ने अतुल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सुरक्षा के लिए जिस वार्ड में अतुल भर्ती है, उसमें पुलिस बल लगाया गया है।

Next Post

एनएच 30 पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन: हाईवे में लगा जाम, CCTV और ब्रेकर की मांग

Thu Oct 30 , 2025
मंडला। नेशनल हाईवे 30 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे नारायणगंज के ग्राम मंगलगंज में हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात ठप्प हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग […]

You May Like