दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज, पति-पत्नी समेत परिजन आरोपी

इंदौर: महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए हैं. दोनों ही मामलों में पीड़िताओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की मांग का आरोप लगाया है.पहले मामले में सुखलिया एमआर-10 निवासी 34 वर्षीय दीक्षा सोनग्रहा ने पति रवि और उसकी बहन मीना पर दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने व अश्लील गालियां देने का आरोप लगाया.

दूसरे मामले में ममता कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय मेहेक शेख ने पति आबिद शेख और उसकी मां रुकय्या, आफसाना और रजिया पर दहेज की मांग, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. पुलिस ने दोनों मामलों में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भिंड में कांग्रेस की नई पारी की शुरुआत, 27 अगस्त को शक्ति-प्रदर्शन में आएंगे जीतू पटवारी

Thu Aug 21 , 2025
भिंड: कांग्रेस ने भिंड में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ संगठन को नए जोश और रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में जिलास्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में 27 अगस्त को भिंड जिले […]

You May Like

मनोरंजन