मॉनसून सत्र का 18वां दिन: हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली,संसद के मॉनसून सत्र का 18वां दिन बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 

इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। अब तक सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर अड़ा हुआ है।

 

*आज पेश होंगे दो अहम विधेयक*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य संविधान की पहली अनुसूची में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करना है। केरल विधानसभा ने जून 2024 में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था।

 

वहीं लोकसभा में ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। इस विधेयक के जरिए ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957’ में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है।

Next Post

शिक्षा के मंदिर में ज्ञान नहीं, गांजे की पाठशाला!

Wed Aug 12 , 2026
सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न क्षेत्र की शासन पुलिस चौकी अंतर्गत मकरोहर स्थित शासकीय विद्यालय के शौचालय से दो बोरी कथित गांजा बरामद होने से हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर में नशीला पदार्थ मिलने से स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर बच्चों को शिक्षा दी […]

You May Like