सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न क्षेत्र की शासन पुलिस चौकी अंतर्गत मकरोहर स्थित शासकीय विद्यालय के शौचालय से दो बोरी कथित गांजा बरामद होने से हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर में नशीला पदार्थ मिलने से स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है, वहां गांजा मिलना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजा बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्यालय परिसर में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग हैं, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Next Post
झारखंड लाठीचार्ज से राहुल की आक्रामक मुहिम कुंद, रक्षात्मक से आक्रामक मुद्रा में आए भाजपाई
Wed Aug 12 , 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजनीति की बिसात पर युवाओं,बेरोजगारों और छात्रों के हमराही बनने की आक्रामक मुहिम में जुटे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ढूलमूल और कछुए चाल की नीतियों ने बैकफुट पर ला दिया है. झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और […]

You May Like
-
7 months ago
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
-
9 months ago
भारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल