जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी मढिया में एक बारात के दौरान उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब शराब पीने एक हजार रूपए देने से मना करने पर बदमाश ने बग्घी वाले को चाकू मार दिया।पुलिस के मुताबिक समीर खान 35 वर्ष निवासी अंधमूक बाईपास नहर के किनारे ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह घोडा बग्घी का काम करता है।
रात 10 बजे पिसनहारी मढिया में बारात लगा रहा था तभी फरीद खान आया और उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमला कर जांघ मे चोट पहुंचा दिया एवं रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
