
नर्मदापुरम: नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा और तवा पुल के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और टवेरा वाहन की आमने सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा.
नकारी के अनुसार, टवेरा में सवार सभी लोग महेंद्रवाड़ी और माखननगर के निवासी थे, जो बुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तवा पुल और आंचलखेड़ा के पास क्रॉसिंग के दौरान उनकी गाड़ी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार व मातम पसर गया. सूचना मिलते आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से घायलो और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रात में अस्पताल में परिजनो और ग्रामीणो की भारी भीड जुट गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह 4 शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल और एक शव जो ड्राईवर उसका पोस्टमार्टम माखननगर में हो रहा। ख़ुशी-ख़ुशी शादी समारोह से लोट से परिवारों में सोमवार मातम था, रोते बिलखते परिजन अपनो की तलाश में थे. 7 गंभीर मरीजों में कुछ का ईलाज निजी अस्पताल और कुछ जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे में इनकी गई जान
शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), निवासी महेंद्रवाड़ी,. विनीत यादव पिता मोहन यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), निवासी महेंद्रवाड़ी, संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर)
हादसे में ये लोग घायल
अमन यादव, पिता केशव प्रसाद यादव (20), विनोद उइके, पिता भोलाराम उइके (22),भारत यादव, पिता दामोदर यादव (23),आकाश इवने, पिता मुन्नालाल इवने (25),देवांश इवने, पिता राम गोपाल इवने (15),सुमित, पिता सुखराम मोरप्पा (20), निवासी ग्राम महेंद्रवाड़ी, थाना माखन नगर, राजेश धुर्वे, पिता राम भरोस धुर्वे (35), निवासी ग्राम ताकू, थाना केसला है। सभी का ईलाज जिला अस्पताल में जारी है. घटना के सम्बन्ध में माखननगर टीआई अनूप उइके ने बताया घटना रात लगभग 1:30 बजे के आसपास की है महेंद्रवाड़ी की बारात टवेरा गाड़ी से बुधनी से लौट कर आ रही थी तभी पिपरिया की तरफ से सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्राली आंचल खेड़ा और तवा के बीच में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल है।
