नैनीताल, 17 नवम्बर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पारिवारिक वादों के समाधान के लिए नये मध्यस्थता पैनल (पैनल मीडिएटर्स) का गठन किया है। इसमें 25 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी ज्ञापन के अनुसार नवगठित पैनल मीडिएटर्स का प्रदर्शन और उनका कार्यकाल सालाना आधार पर तय किया जाएगा। इसका निर्धारण उनके द्वारा निपटाए गए मामलों की सफलता दर के आधार पर तय होगा।
यह कदम मध्यस्थ पक्षों को मामलों के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए प्रोत्साहित करेगी।
नवगठित पैनल में श्रुति जोशी, शीतल बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, मयंक जोशी, सैयद नदीम खुर्शीद, वंदना मेहरा, लता नेगी, गौरव कांडपाल, गुरबानी सिंह, अक्षय प्रधान, गीता परिहार, तनुज तलवार, नितिन तिवारी, रफत मुनीर अली, प्रेम सिंह सौन, बीना पांडे, पूरन सिंह रावत, विजय लक्ष्मी फर्त्याल, आसिफ अली, दर्शन सिंह, टीपीएस टाकुली, मो0 मतलूब, सुनील उपाध्याय, दीपा आर्य, मनोज कुमार शामिल हैं।
