आइडिया से लेकर आईपीओ तक मैनिट में बिजनेस प्लान जूनियर का आगाज़

भोपाल। मैनिट के एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बिजनेस प्लान जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पच्चीस से अधिक टीमों और सौ से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बाल सुरक्षा और शिक्षा जैसे विविध विषयों पर अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। हर प्रस्तुति में युवाओं की ऊर्जा और सृजनात्मकता झलक रही थी। पहले दिन के समापन तक प्रतिभागियों का जोश और उनके अभिनव विचार यह संकेत दिया कि प्रतियोगिता का दूसरा दिन और भी रोमांचक होगा। मैनिट का यह आयोजन आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों को तैयार करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष लघु उद्योग के मार्गदर्शन में हुई। जज पैनल में आदित्य गुप्ता संस्थापक उड़ान सॉफ्टस्किल्स के साथ फैकल्टी कोऑर्डिनेटर अखिलेश बर्वे, शसर्वेश पांडे और विनोद यादव शामिल रहे। अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य अतिथि ने युवाओं से पारंपरिक करियर मार्ग से आगे बढ़ने और अपने विचारों को व्यावसायिक मॉडल में बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो न केवल नौकरी की तलाश करें बल्कि रोजगार देने वाले बनें। इसके बाद रोल्टा इन्क्यूबेशन सेंटर के चेयरमैन ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पीढ़ी वह है, जो उद्यमशीलता की दिशा में नए अवसरों का सृजन करेगी। साथ ही देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी।

Next Post

बीच बाजार हुई चाकूबाजी: दो नाबालिगों के बीच लड़ाई में एक घायल

Sat Nov 8 , 2025
सीधी ।शहर में पूजा पार्क के सामने मुख्य सडक़ के किनारे दो गुटों के नाबालिगों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में तब्दील हो गई। इस दौरान दो नाबालिगों ने एक अन्य नाबालिग को सडक़ की पटरी पर गिराकर चाकू से कई वार किए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति […]

You May Like

मनोरंजन