
इंदौर। सेवा पखवाड़ा के तहत आज सुबह शहर में नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में भाग लेने वालों को मंत्री ध्वज दिखाकर दौड़ शुरू करवाई। इस दौरान शहर को नशा मुक्त और स्वच्छ इंदौर रखने की शपथ दिलवाई गई।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन प्रदेश सरकार सेवा पखवाड़ा मना रही है। पखवाड़े के दौरान शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी के तहत आज सुबह आत्मनिर्भर भारत , विकसित भारत विषय पर नमो मैराथन की गई । नमो मैराथन दौड़ राजीव गांधी चौराहा से भंवरकुआ चौराहा तक की गई। मैराथन में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं, नगर निगम अमला, अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, नागरिकों ने भाग लिया। मैराथन के पहले प्रतिभागियों ने एरोबिक्स भी किया। सेवा पखवाड़े में अ मैराथन दौड़ के पहले युवाओं, बुजुर्ग और बच्चों को नशे से दूर रहने और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई । मैराथन दौड़ में सभी आयु वर्ग नागरिकों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के विजेताओं को नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मैराथन में राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया , गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
