
रीवा।शारदेय नवरात्रि नवरात्रि सोमवार से शुरू होने जा रही है. घट पूजन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी. इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी. दिन भर प्रतिमा उठाने का दौर जारी रहा. ढ़ोल नगाड़े के साथ जयकारे लगाते लोग दुर्गा प्रतिमाएं लेकर निकले.
शुभ मुहूर्त में स्थापना के बाद दस दिन तक माता रानी की उपासना की जाएगी. दुर्गा पंडाल सज कर तैयार हो गए है, वही जगह-जगह भक्ति जागरण के साथ गरबा डांडिया का भी आयोजन किया जायेगा. शारदेय नवरात्रि को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है. सुबह से प्रतिमा उठाने का दौर जारी रहा. देर रात तक माता रानी के जयकारे लगते रहे. इस बार कई योग के साथ नवरात्रि पड़ रही है. बाजार गुलजार है पूजन सामग्री से लेकर नारियल तक के दाम बढ़ गये है. इस बार प्रतिमाएं भी मंहगे दाम पर बिकी है, मूर्ति बनाने वालो की चांदी रही. शारदेय नवरात्रि को लेकर लोगो में भक्ति का उत्साह है. दस दिन तक शहर से लेकर गांव तक भक्ति का वातावरण बना रहेगा. अधिकांश लोगो ने रविवार को प्रतिमाएं उठाई, जबकि कुछ लोगो ने शनिवार को ही दुर्गा प्रतिमाएं उठा लिये थे. शहर के अंदर कई जगह भव्य पंडाल के साथ प्रतिमाएं रखी गई है. खासकर खन्ना चौराहा स्थित पंडाल इस बार भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.
माँ कालिका के दर्शन करने उमड़ेगें भक्त
शारदेय नवरात्रि के अवसर पर रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये दूरदराज से भक्त पहुंचते है. यहा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया. दरअसल माँ कालिका के दर्शन के साथ यहा भक्तो का मेला लगता है. सुबह से लेकर देर रात तक माता रानी के दर्शन के लिये भक्तो का ताता लगा रहता है. अष्टमी या नवमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है. सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त यहा माँ कालिका के दर्शन करेगे.
