
दमोह.राष्ट्र के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी समर्पण से और कर्तव्य से ही संभव है तभी एक अच्छे राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है, उक्त आशय के विचार जन अभियान परिषद म.प्र. के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पर्यावरण विद् मोहन नगर ने व्यक्त किये.वे स्थानीय पीएम श्री महाविद्यालय के सभागार में 37 वें चंद्रकांत सोनवलकर स्मृति समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम शिवहरे जिला अध्यक्ष भाजपा ने की.कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप म पूर्व विधायक अजय टंडन और विद्या भारती मध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विवेक शेडें उपस्थित थे.कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती व स्वर्गीय चंद्रकांत जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया गया. सरस्वती वंदना का सुमधुर गायन कुमारी प्रतिभा बंसल ने किया. आयोजन समिति की ओर से मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पाहारो से किया गया. विशिष्ट अतिथि अजय टंडन ने स्वर्गीय चंदू गुरु के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें बहुरंगी व्यक्तित्व की संज्ञा दी. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा चंद्रकांत सेवा सम्मान 2025 प्रदान कर अपने-अपने विचार रखे.चिकित्सा क्षेत्र के लिए डॉक्टर श्रीमती मोनिका पालीवाल, शिक्षा व सामाजिक चेतना के लिए श्रीमती अर्चना जैन प्राचार्य, शिक्षा व खेल में नवाचार के लिए प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय जबेरा, संजय बाजपेई को पुरस्कृत किया गया.संस्थागत श्रेणी में कला व संगीत के क्षेत्र में उत्थान साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था बकायन समिति के संजय पलनीटकर तथा सामाजिक चेतना अल्पविराम के लिए आनंद विभाग टीम जिला दमोह की ओर से र्कीर्तिकाम दुबे, रमेश व्यास, प्रेमलता उपाध्याय, उषा व्यास और कमलेश शुक्ला को स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन वरष्ठि रंगकर्मी राजीव आयाची ने किया.आभार प्रदर्शन डॉ के.के दुबे और सुशील कुमार नामदेव ने किया. कार्यक्रम में एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, पंकज हर्ष श्रीवास्तव, मंत्री पुत्र लकी लखन पटेल,दीपक तिवारी,डॉ संगीता संजय त्रिवेदी, नरेंद्र दुबे, डीईओ एसके नेमा और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिक गण व महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी.कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की पवित्र भावना की सराहना की गई.
