नमो युवा रन में युवाओं ने दिखाया जोश और राष्ट्रभक्ति

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल नमो युवा रन (मैराथन) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर उत्साह, जोश और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। मैराथन का शुभारंभ और समापन एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में हुआ, जिन्होंने कहा कि युवाओं का यह उत्साह मोदी जी को और ताकत देगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने और फिट रहने का संकल्प दिलाया। मैराथन महलवाड़ा से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस महलवाड़ा पहुंची। खेल प्रतियोगिता और कला प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किए गए। लक्की ड्रा भी आयोजित हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।

Next Post

मोदी जी की अद्भुत प्रतिभा और देशभक्ति पर प्रबुद्ध जन संवाद

Sun Sep 21 , 2025
सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत प्रतिभा और देवांशी व्यक्तित्व के धनी हैं, जो प्रतिदिन 20 घंटे भारत माता की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने गरीबों के प्रति मोदी जी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।