इंदौर:नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनी विकास और निर्माण रोकने के लिए रिमूवल कार्रवाई निरंतर जारी है. आज नगर निगम रिमूवल दस्ते 5 हजार वर्गफुट पर बने चार मकानों को हटाने की कार्रवाई की.शहर में अवैध कॉलोनी विकास और निर्माण पर नगर निगम द्वारा मुहिम चलाई जा रही है और अवैध कॉलोनियो के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 21 वार्ड क्रमांक 79 के अहीर खेड़ी में अवैध कॉलोनी में निर्माणधीन मकानों पर कार्रवाई की गई.
कॉलोनी सेल सहायक यंत्री टीना सिसोदिया एवं भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने बताया कि जोन क्रमांक 21 वार्ड क्रमांक 79 के अंतर्गत अहीर खेड़ी में अवैध कॉलोनी विकसित करने एवं निर्माणधीन मकानों पर कार्रवाई की गई. भवन स्वामी राम परमार, पंकज पंवार, सोनू जायसवाल एवं गगन परिहार ने लगभग 5000 वर्गफुट जमीनों के अवैध निर्माण कर अलग-अलग 4 भवन बना लिए थे, उक्त भवनों पर रिमूवल कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी प्रभात तिवारी, भवन निरीक्षक विशाल सिंह कालोनी सेल सहायक यंत्री टीना सिसोदिया, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित रिमूवल दस्ते के कर्मचारी उपस्थित थे.
