मोदी जी की अद्भुत प्रतिभा और देशभक्ति पर प्रबुद्ध जन संवाद

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत प्रतिभा और देवांशी व्यक्तित्व के धनी हैं, जो प्रतिदिन 20 घंटे भारत माता की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने गरीबों के प्रति मोदी जी की संवेदनशीलता और देश की आर्थिक प्रगति पर भी प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान एवं विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दी। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी लाल शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाण्डेय ने किया।

Next Post

एच-1बी वीज़ा फीस में भारी वृद्धि पर भाजपा सरकार की चुप्पी, भारतीय युवाओं के सपनों पर संकट : कांग्रेस

Sun Sep 21 , 2025
रांची, 21 सितम्बर (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने अमेरिका में एच-1बी वीज़ा फीस को लगभग 88 लाख रुपये तक बढ़ाए जाने को मोदी सरकार की भयंकर विफलता और भारतीय युवाओं के भविष्य पर बड़ा संकट बताया है। श्री मुजनी ने आज यहां कहा […]

You May Like