आत्महत्या: दहेज प्रताडऩा में पिता-पुत्र गिरफ्तार

उज्जैन। दहेज प्रताडऩा के चलते शादी के 9 माह बाद नवविवाहित ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। महिदपुररोड टीआई रामसिंह भाबोर ने बताया कि रतलाम जिले के ग्राम लोद पिपलोद की रहने वाली रानू कुंवर का 30 नवम्बर 2025 को ग्राम बावलिया महिदपुररोड के रहने वाले राजपालसिंह सिसौदिया के साथ विवाह हुआ था। रानू कुंवर ने 9 माह बाद 6 अगस्त 2026 को जहर खा लिया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करने पर सामने आया कि रानू कुंवर को शादी के बाद से पति राजपालसिंह और ससुर टीकमसिंह सिसौदिया द्वारा मायके से दहेज में 3 लाख रुपए और चार पहिया वाहन लाने के लिये प्रताडि़त किया जाने लगा था। जिसके चलते उसने आतमहत्या की है। जांच पूरी होने पर पति और ससुर के खिलाफ धारा 80 (2), 108, 3 (5), और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पिता-पुत्र खेती किसानी का काम करते हंै। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Next Post

यूएफबीयू अपनी मांगों पर अड़ा, लगातार पांच दिन बैंकों में बंद रह सकता है काम

Tue Sep 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) और सरकार तथा बैंकों के संघ के बीच मंगलवार को यहां हुई वार्ता विफल हो गई जिसके बाद फोरम ने अपने सदस्यों को बताया कि अगले सप्ताह हड़ताल का प्रस्ताव अभी बना हुआ है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारि यों […]

You May Like