जर्जर तारों एवं विद्युत पोल बदलने की भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग

पानसेमल : तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा चिंता जाहिर करते हुए आवश्यक सुधार हेतु विद्युत कार्यालय में सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा है ।पदाधिकारियों ने बताया कि लोड मेनेजमेंट के तहत सिंचाई फिडर बार बार बंद किया जा रहा है जिससे किसानो को फसलो में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण किसानो की फसल नष्ट होने की कगार पर आ गई है। बार बार लोड सेडिंग और कम लोड की बिजली प्रदाय किये जाने के कारण किसान अपने फसलो की सिंचाई नहीं कर पा रहा है।

पानसेमल तहसील में सबसे कम वर्षा हुई होने से लोड सेडिंग कम होना चाहिए तथा किसानो को पर्याप्त मात्रा में बिजली प्रदाय कर अधिक से अधिक बिजली सुविधा किसानो को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। साथ ही पानसेमल क्षेत्र में जर्जर पोल व कई वर्षों पुराने तारो व झुलते के कारण कई किसानो की फसले जलकर खाक हो गई है।जिनका सर्वे कर उन्हे बदला जावे तथा किसानो के आवेदनो पर प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण किया जावे। आवश्यक सुधार नहीं होने पर संगठन के निर्देशों पर किसानो के हित मे आंदोलन किया जा सकता है।इस दौरान भारतीय किसान संघ पदाधिकारी यशवंत भिलाजी चौधरी,किशोर हरसोला,रवि पटेल,दिनेश इशी,दंगल जाधव,रोहिदास सोनिस,अविनाश मराठे एवं किसान मौजूद रहे।

Next Post

राजीव चौक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में

Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-7 पर अचानक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने […]

You May Like